Jawan Hindi Movie : जवान फ़िल्म का कृष्ण और सितम्बर कनेक्शन आपको चौंका देगा, शाहरुख कृष्ण भक्त निकले


Jawan Hindi Movie : दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'Jawan' जलवा काट रही है। ये king khan की इस साल की दूसरी फिल्म है, जो opening day से ही लोगों का प्यार बटोर रही है। फिल्म पहले 2 June को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने डेट आगे बढ़ाकर इसे 7 September को रिलीज कर दिया। फिल्म जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई है। मेकर्स ने इसी तारीख को फिल्म रिलीज करने के बारे में क्यों सोचा, इसका खुलासा अब हो चुका है।

Jawan' का 'जन्माष्टमी' Connection -

Jawan फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो सही चीजों के लिए लड़ाई लड़ता है। उसका मकसद corruption को मिटाना और सरकार से लोगों की भलाई के लिए ऐसे काम करवाना है, जो उन्होंने आज तक नहीं किए। इसके लिए वह कुछ टेढ़े रास्ते अपनाता है, लेकिन उसका मन साफ होता है। Film एक खूबसूरत संदेश के साख खत्म होती है। Box-office पर ताबड़तोड़ business कर रही 'Jawan' का social media users ने खूबसूरत 'जन्माष्टमी' connection होने का दावा किया है।

इसलिए जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म Jawan -

Movie में दिखाया गया है Hero (Shah Rukh Khan) का जन्म जेल में होता है। उसका पालन पोषण दूसरी महिला करती है। बड़ा होकर वह लोगों के हित के बारे में सोचते हुए उनकी भलाई के लिए काम करता है। इसके लिए समाज की बुराईयों का अंत करने के लिए वह अपने तरीके से गलत लोगों से जूझता है।

अगर देखा जाए, तो श्रीकृष्ण का जन्म भी कारगार में हुआ था। उन्होंने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था, लेकिन उनका पालन पोषण यशोदा मैया ने किया था। फिल्म में इसी reference को इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है कि श्रीकृष्ण की तरह Hero भी समाज को बचाने वाला मसीहा बन जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post