Jawan Day 3 Box Office Collection : तीसरे दिन तूफान बनी शाहरुख की जवान, शनिवार का कलेक्शन उड़ाएगा होश


Jawan Day 3 Collection : Box Office Report Of Shah Rukh Khan Jawan: 'Jab main Villain Banta hoon to mere saamne koi bhi Hero Tik nahin sakta Hain..', 'जवान' में बोला गया ये डायलॉग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पर 100 प्रतिशत फिट बैठता है, क्योंकि उनके आते ही box office पर तहलका मच गया है और बड़ी-बड़ी फिल्में भी टिक नहीं पा रही हैं।

'जवान' से पहले रिलीज हुईं 'Gadar 2' और 'Dream Girl 2' अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही थीं, लेकिन 'जवान' के रिलीज होते ही ये फिल्में औंधे मुंह गिर गई हैं और मुश्किल से कमाई कर रही हैं। 'जवान' के पहले दिन के कलेक्शन ने blockbuster films को पछाड़ दिया था। 

जवान (Jawan) ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई -

7 सितंबर को रिलीज हुई Atlee Kumar के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' (Jawan) का opening collection अब तक की हिंदी फिल्मों से सबसे ज्यादा रहा। शाह रुख खान के humour, action और social message ने ऑडियंस के दिल में ऐसी जगह बनाई कि दिन-ब-दिन craze कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। फिल्म का तीसरा दिन का कलेक्शन इस बात का सबूत है। 

Sachnilk के Early Trade के मुताबिक, 'जवान' ने तीसरे दिन शुक्रवार से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। शनिवार को अब तक फिल्म ने 72 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही कलेक्शन इससे ज्यादा या फिर कम भी हो सकता है।

दो दिन में 200 करोड़ के पार जवान (Jawan Movie) -
'
जवान' का जादू सिर्फ Bharat में ही नहीं, बल्कि worldwide में भी देखने को मिल रहा है। 'जवान' ने worldwide में 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन सिर्फ दो दिन में ही कर लिया है। फिल्म ने worldwide 240.47 करोड़ का business किया है, वो भी सिर्फ दो दिन में।

जवान का कुल कलेक्शन (Total Collection Of Jawan Movie) -
'
जवान' ने पहले दिन सिर्फ Hindi Box Office पर 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Tamil और Telugu में कमाई 5.5 करोड़ और 4 करोड़ रही। वहीं, दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को हिंदी में 'जवान' ने सिर्फ 46.23 करोड़ कमाए थे, जबकि Tamil  और Telugu में 3.87 करोड़ और 3.13 करोड़ जुटाए थे। Indian Box Office पर 'जवान' का कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post