Bollywood : ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को धमकाया, सालों बाद अब क्या बोले विवेक ओबेरॉय


Bollywood (Salman Khan) : बॉलीवुड की दुनिया में कब किस एक्टर को किस एक्ट्रेस से प्यार हो जाए और कब शादी कर लें, कुछ नहीं पता है। लेकिन कई बार बॉलीवुड में रिश्ते टूटते हुए भी नजर आए हैं। आज हम 'बकैती' में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने समय बाद हम अचानक क्यों फिर से ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आपके मन में उठते इस प्रश्न का जवाब है हाल ही में आयोजित हुआ विवेक ओबेरॉय का इंटरव्यू। तो बने रहिए हमारे इस आर्टिकल के साथ और जानिए इंटरव्यू के दौरान क्या बोले ऐश्वर्या राय को लेकर विवेक ओबेरॉय.... 

ऐश्वर्या के साथ हो चुका है सब खत्म -

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय से एक सवाल पूछा गया, जिसको लेकर विवेक ओबेरॉय खामोश नजर आए। आखिर विवेक ओबेरॉय की खामोशी के पीछे की क्या वजह है, इसको लेकर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। दरअसल इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय से पूछा गया कि, अगर करियर की शुरुआत में एक्स गर्लफेंड ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया होता तो? इस सवाल का जवाब देने से विवेक ओबेरॉय बचते हुए नजर आए। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि ऐश्वर्या के साथ उनका जो भी था वो हो चुका है। अब उनका और ऐश्वर्या राय का रिश्ता खत्म हो चुका है। विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय से जुड़े सवालों से घिरे तो उन्होंने अपने पैर पीछे कर लिए और वो उन सवालों पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

विवेक ओबेरॉय की एक्स रह चुकी हैं ऐश्वर्या राय -

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बीच एक समय पर अच्छे संबंध थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में थे। हालांकि अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों एक दूसरे से दूर हो गए। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का वर्ष 2003 में ब्रेकअप हो गया। लेकिन ब्रेकअप के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी जब विवेक ओबेरॉय से ऐश्वर्या राय को लेकर कोई सवाल पूछा जाता है तो विवेक ओबेरॉय सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आते हैं। विवेक ओबेरॉय अब सवालों से क्यों बचते नजर आते हैं, इसका जवाब तो खुद विवेक ओबेरॉय या फिर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की दे सकती हैं, जो कि अभिषेक बच्चन की पत्नी बन चुकी हैं।

सलमान खान ने दी थी विवेक को धमकी -

जब ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के बीच प्यार बढ़ा तो इसी समय ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड रहे सलमान खान बीच में आ गए। सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को ऐश्वर्या को डेट करने से धमकाया। जिसके बाद विवेक ओबेरॉय से सलमान खान की इस अनबन का असर विवेक ओबेरॉय के करियर पर भी देखने को मिला। लेकिन धीरे धीरे समय के साथ सब चीजें बदल गई हैं। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की शुरुआत की। वहीं ऐश्वर्या राय ने भी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर अपनी लाइफ सेटल कर ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post